मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ एवं भव्य महाआरती का आयोजन

Tags:

Mediawali news, noida

नोएडा। शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में 21वें माँ दुर्गा सप्तशती पाठ एवं 251 दीपों की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना के साथ किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ।

इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल, पोरवाल समाज सेवा समिति, अखिल भारतीय अधिवक्ता हित परिषद एवं केला मेला गिगी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान शाम्भवी महामुद्रा से जुड़े बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ संस्था की महासचिव एवं कथा वाचिका श्रीमती कनक लता (कनक) द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सोनिया अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संत हितेश्वर नाथ, पूर्व विधायिका बिमला बाथम वैश्य, पूर्व सिंचाई मंत्री नवाब सिंह नागर, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा तथा अन्य कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और भाइयों ने भी उपस्थित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समापन अवसर पर सुधीर पोरवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, मंदिर समिति एवं मीडिया प्रतिनिधियों का शाम्भवी परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारा प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह भी किया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios