शादी दा सीजन में फर्नीचर कारोबार में आई रौनक

Share your love
डिजाइनर और टिकाऊ फर्नीचर की मांग बढ़ी

शहर में शादी का सीजन शुरू होते ही फर्नीचर बाजारों में रौनक लौट आई है। सेक्टर-8, 10, 12-22, 49, 63 और 104 के फर्नीचर बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
व्यापारियों के अनुसार, पिछले एक महीने में वुडन बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, अलमारी और श्रृंगारदानी की बिक्री में तेजी आई है।
ग्राहकों की प्राथमिकता अब डिजाइनर लुक के साथ-साथ टिकाऊ और कम जगह घेरने वाले फर्नीचर पर है। विशेष रूप से शीशम व सागवान की लकड़ी के फर्नीचर की मांग सबसे अधिक है।

ऑनलाइन डिजाइन देखकर ऑफलाइन ऑर्डर

सेक्टर-8 स्थित उमेश फर्नीचर हाउस के संचालक चमन का कहना है कि इस बार सजावटी और वुडन फिनिश वाले बेड्स सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। वहीं सेक्टर-63 के व्यापारी वीरेंद्र मेहता के अनुसार, “ग्राहक पहले ऑनलाइन डिजाइन देखकर पसंद करते हैं और फिर दुकान पर जाकर ऑर्डर फाइनल करते हैं।”
उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और कई ग्राहक दो से तीन महीने पहले ही ऑर्डर दे देते हैं।

व्यापारियों ने जताई कारोबार में उछाल की उम्मीद

युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि शादी का सीजन हमेशा कारोबारियों के लिए सबसे बेहतर समय होता है। “फर्नीचर सेक्टर में नवंबर से जनवरी के बीच औसतन 35 से 40 प्रतिशत तक की बिक्री बढ़ जाती है,” उन्होंने कहा।
हरौला बाजार के व्यापारी संघ चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि “इस बार शादी की बढ़ती संख्या और सजावटी ट्रेंड्स के चलते कारोबार में और इजाफे की उम्मीद है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us