प्यार, झगड़ा, दोखा‌ के बाद महिला वकील ने की आत्महत्या

Share your love


नोएडा के सेक्टर 105 में रहने वाली एक युवती समाज की बेड़ियां तोड़कर पढ़ाई कर वकील बनी। लेकिन इंटर्नशिप के दौरान एक युवक के प्रेम झांसे में पड़ गई। दोनों का एक साल तक रिश्ता ठीक-ठाक चला। इसी महीने युवती ने प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोपी बहाने बनाने लगा। पीड़िता ने जानकारी की तो पता चला कि उसने कहीं और शादी तय कर ली है। इस, प्यार और झगडे़ से तंग आकर युवती ने मंगलवार दोपहर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली‌। मृतका के पिता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सेक्टर-105 में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। नोएडा में वह दो मंजिला मकान में तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहते हैं। व्यक्ति के मुताबिक उनकी 24 साल की बेटी प्रीति ने बीते साल फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। कोर्स पूरा करने के बाद प्रीति ने बिहार के पटना निवासी अभिप्रव सिंह की फर्म में इंटर्नशिप की। दिल्ली के पंचशील पार्क के पास स्थित अभिप्रव की फर्म में इंटर्नशिप के बाद प्रीति सैलरी पर वकालत करने लगी। वर्तमान में सेक्टर-76 के आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले अभिप्रव ने युवती से नजदीकी बढ़ाकर दोस्ती कर ली। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अभिप्रव ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसकी अभिप्रव ने चुपके से वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो उन्होंने अभिप्रव से इस बारे में पूछा। गलती मानते हुए उसने व्यक्ति की बेटी से ही शादी करने के लिए स्वीकार किया।

कर लिया सगाई, युवती सह नहीं पाई


शक होने पर युवती अभिप्रव के बारे में और जानकारी जुटानी शुरु की तो सामने आया कि उसकी शादी किसी दूसरी युवती से मई 2025 में तय हो गई है। सगाई हो चुकी है। वह पीड़िता को धोखा दे रहा है। इसके बाद युवती के पिता ने अभिप्रव को बात करने के लिए अपने घर पर सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे बुलाया और उसे समझाने का प्रयास किया। इतनी सी बात पर वह गुस्सा हो गया और कहा कि उसकी बेटी की कई निजी और अंतरंग वीडियो उसके पास है। अगर वह रास्ते में बाधा बनेगा तो बेटी की वीडियो वायरल कर देगा। इस दौरान मौके पर मौजूद युवती से भी अभिप्रव ने गाली गलौज उसके ही घर पर की। युवती और अभिप्रव में झगड़ा हुआ। उसने युवती से कहा कि उसकी जैसी लड़की को जीने का कोई अधिकार नहीं है। इन सब बातों से युवती मानसिक रूप से टूट गई और उसने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटकता देखा तो नीचे उतारा और निजी अस्पताल लेकर भागे। हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान अभिप्रव ने मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि युवती के परिजनों ने उसे दबोच लिया और उसे भी अस्पताल लेकर जाया गया। इसके बाद आरोपी अभिप्रव को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

डेढ़ घंटे बाद चला पता


मृतका के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ने शाम चार बजे के करीब ही आत्महत्या कर ली थी। हालांकि परिवार के लोग जब डेढ़ घंटे बाद दूसरी मंजिल पर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। जिस कमरे में युवती ने फंदा लगाय उसका दरवाजा खुला हुआ था। युवती तीन बच्चों में बीच की थी। उससे बड़ी एक बहन और छोटा एक भाई है। मृतका का मंगलवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से युवती के घर में मातम पसरा हुआ है। अभिप्रव के घरवालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

डायरी बताएगी प्रेम कहानी


पिता का कहना है कि पुलिस को युवती के कमरे से एक डायरी मिली है। जिसमें उसने अपनी कई बातें लिखी हैं। हालांकि डायरी में क्या लिखा है, इस बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। युवती के पिता इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है। प्रीति बचपन से ही नामी वकील बनना चाहती थी। वहीं युवती के पिता का यह भी दावा है कि उसकी बेटी गर्भवती थी। अभिप्रव ने पूर्व में भी उसे गर्भ गिराने की दवा खिलाई थी। इसकी जानकारी को मृतका की बड़ी बहन को थी।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us