मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

पर्यावरण दिवस पर आईएमएस नोएडा में पौधारोपण

Tags:
आईएमएस नोएडा

Mediawali news, Noida
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में शिक्षक एवं छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ एवं फैकल्टी ने एक दूसरे को भेज स्वरूप पौधे एवं कपड़े के बैग दिए।
कार्यक्रम के दौरान अपना संदेश देते हुए आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक, सामाजिक और वैश्विक जिम्मेदारी बन चुका है। यह न केवल हमारी वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का माध्यम भी है। हमें यह समझना होगा कि प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व ही सतत विकास का मार्ग है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास जैसे वृक्षारोपण, ऊर्जा की बचत, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन से हम एक बड़े परिवर्तन की नींव रख सकते हैं। यदि हम आज सचेत नहीं हुए, तो कल बहुत देर हो जाएगी। अतः आइए, हम सभी मिलकर इस पृथ्वी को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाए रखने की दिशा में दृढ़ संकल्प लें।

आईएमएस के आउटरीच सेल की हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल एवं रिकवर के सिद्धांतों को अपनाकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता और व्यवहारिक बदलाव दोनों आवश्यक हैं। कार्यक्रम में आईएमएस के रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत, डीन डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी सहित संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios