Noida: प्रेमी के धोखे से आहत युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे ड्रामे के बाद रेस्क्यू

डायल-112 पर खुद कॉल कर दी जान देने की सूचना, पुलिस और फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Share your love

Mediawali news, Noida

Noida सेक्टर-62 स्थित सी-ब्लॉक में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवती आत्महत्या करने के इरादे से 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने खुद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सेक्टर-58 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। ग्रीन बेल्ट में लगे टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, युवती सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में काम करती है और मामूरा गांव में रहती है। उसने बताया कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। करीब एक महीने पहले युवक अपने घर बिहार चला गया और वहां दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। प्रेमी द्वारा बातचीत बंद करने और धोखे की खबर से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Noida police ने युवती को दो घंटे समझाया

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी लगातार युवती से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवती टावर से चिल्लाकर युवक पर गंभीर आरोप लगा रही थी। सुरक्षित उतारे जाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काउंसलिंग के लिए भेजा है।

बिहार से चला ट्रेंड, अब Noida में भी फेंमस हो गया

कुछ दिनों से टावर से चढ़ने का मामला तेजी से बढ़ गया है। इनदिनों बिहार में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, धीरे-धीरे इस तरह की घटनाएं अब एनसीआर में बढ़ने लगी है। कई बार ये लोग अपनी मर्जी के मुताबिक भी लोगों को मजबूर करते हैं। इसके बाद नेता और पुलिस प्रशासन को उनकी बातें माननी पड़ती है। हाल ही में जेवर में एक युवक टावर पर चढ़ गया और करीब 8 घंटे तर वह टावर पर बैठा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सहीसलात उतराना पड़ा।

सोशल मीडिया की महिलाओं की आईडी से रहे सावधान, तीन गिरफ्तार

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us