पीके और टीएमसी सांसद की फर्जी चैट वायरल करने वाला युवक नोएडा का, बंगाल पुलिस–नोएडा पुलिस में तकरार

Share your love
Noida news
 फर्जी निजी चैट वायरल करने का आरोप

नोएडा: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की फर्जी निजी चैट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में नोएडा के सेक्टर-110 निवासी युवक की भूमिका सामने आई है। आरोपी युवक ने कथित रूप से फर्जी चैट तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी।

सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पहुंची थी। बंगाल पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान नोएडा पुलिस ने सहयोग नहीं किया, जिसके चलते आरोपी फरार हो गया।

बंगाल पुलिस और नोएडा पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, कृष्णानगर से आई टीम आरोपी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को तामील कराने नोएडा पहुंची थी। बंगाल पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी नोएडा पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और गिरफ्तारी से रोक दिया, जिससे आरोपी भागने में सफल हो गया।

वहीं सेंट्रल नोएडा पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि बंगाल पुलिस द्वारा फेज-दो थाने में गैर-जमानती वारंट दाखिल कराया गया था और आरोपी सुरजीत दास की लोकेशन सेक्टर-110 लोटल पनास सोसायटी में बताई गई थी।

 दबिश के बावजूद आरोपी नहीं मिला

नोएडा पुलिस के अनुसार, बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने आरोपी के फ्लैट में दबिश दी, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। उसकी पत्नी को वारंट की जानकारी दी गई और आसपास कई घंटों तक जांच की गई, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिला।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने बंगाल पुलिस को पूरा सहयोग दिया और सहयोग न करने के आरोप निराधार हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us