Noida news
विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक ई-कॉमर्स फूड स्टोर पर हिंदू-मुस्लिम आईडी देखकर ऑर्डर देने के आरोप को लेकर देर रात हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ डिलीवरी बॉयों ने स्टोर के बाहर प्रदर्शन कर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि कंपनी धर्म के आधार पर ऑर्डर असाइन कर रही है, जिससे मामला तूल पकड़ गया।
पुलिस जांच में आरोप निराधार
सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे सही नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जेप्टो कंपनी के राइडर अंकुल एक ऑर्डर लेकर ग्राहक के पते पर पहुंचे थे, लेकिन ग्राहक ने ऑर्डर रिसीव नहीं किया। इसके बाद राइडर खाली हाथ लौट आया और ऑर्डर वापस लेने को लेकर स्टोर मैनेजर से विवाद हो गया।
कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
राइडर और मैनेजर के बीच कहासुनी बढ़ने पर अन्य डिलीवरी बॉय भी मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे धर्म आधारित भेदभाव का आरोप फैल गया।
पुलिस ने किया स्पष्ट
डीसीपी ने स्पष्ट किया कि धर्म के आधार पर ऑर्डर देने जैसी कोई नीति या घटना सामने नहीं आई है और आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community