नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share your love

Mediawali news, नोएडा

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नोएडा और गौतम बुद्धनगर जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विधायक पंकज सिंह ने बताया कि बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे, यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान पंकज सिंह ने गौतम बुद्धनगर में ई-बस सेवा शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों द्वारा लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने और पर्यावरण अनुकूल बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री के निर्णय से अब लाखों यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नोएडा और गौतम बुद्धनगर का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। शहरवासियों ने भी ई-बस सेवा की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया है।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 376

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us