मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Noida: दिन में स्ट्रीड फूड में जायका लगाने वाले युवक रात चोरी में अजमाने लगे हाथ, गिरफ्तार

Tags:
Noida
Mediawali news, Noida

नोएडा सेक्टर 58 थाने की पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके दो सदस्य दिन में छोले भटूरे, पराठा की रेहड़ी लगाते हैं और एक ढोल नगाड़ा बजाता है। साथ ही चौथा आरोपी ऑटो ड्राइवर है। इसी दौरान आरोपी अपने इलाका और ग्राहकों की रेकी रात में बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने चारों के पास से 15 बाइक बरामक की है। चारों नशे के आदि हैं। दिन में उनके धंधे से कमाई नहीं हो पाती थी तो चारों मिलकर रात में बाइक चोरी करते थे। ये आरोपी नोएडा में पिछले दो साल से रह रहे थे। गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। वह भी पराठा की दुकान लगाता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर 58 थाने में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। शिकायत मिलने के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच में सामने आया कि कुछ लोग ठेली लेकर सेक्टर, सोसायटी और कंपनियों के पास से दिन में गुजरते हैं। इसके बाद वही रात में इलाकों में बाइक चोरी करते हुए कैमरे में कैद पाए गए। पुलिस टीम जानकारी जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान पुष्पेन्द्र उम्र 24,राजू उम्र 24, ब्रजेश 21 और लोकेश 21 के रूप में हुई है।

चारों मूल रूप से जनपद संभल निवासी हैं। पुष्पेंद्र पराठे की ठेली लगाता और नोएडा सेक्टर 57 में रहता था। वहीं राजू अपने गांव में ढोल और नगाड़ा बजाने का काम करता था और ब्रजेश ऑटो चालक है। जोकि लालकुआ गाजियाबाद किराए के मकान में रहता था, लोकेश वन्दना एन्कलेव खोडा कालोनी जिला गाजियाबाद में रहता है और छोले भटूरे की ठेली लगाता है। उन्होंने बताया कि संभल निवासी श्रीपाल नाम का युवक गिरोह का सरगना है। जोकि फरार है। उस पर 22 केस दर्ज हैं। उसे दिल्ली पुलिस भी तलाश रही है।

दिल्ली एनसीआर से बाइक चोरी करने बाद, संभल की तरफ सप्लाई

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग चोरी की बाइक को श्रीपाल की मदद से संभल जनपद की तरफ सप्लाई कर देते हैं। वहां से गांव और दूर दराज के इलाकों में बाइकें सप्लाई की जाती हैं। बरामद वाहनों में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से चोरी हुई कई स्प्लेंडर बाइक, स्कूटी जूपिटर और अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं। कई वाहनों पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज मिले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह दो साल से सक्रिय था और लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइकें करते थे, पार

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे नोएडा, गाजियाबाद के बाहर निकाला जाता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मुख्य मार्ग के वजाय सुनसान इलाकों के रास्तों का उपयोग करते थे। साथ ही आशंका है कि ये लोग स्नैचिंग की वारदात भी करते हैं। लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक कटाने के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पोंजी और मनी सर्कुलेशन योजना के तहत सैकड़ों लोगों से 200 करोड़ी की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios