नोएडा टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास की स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती।

Share your love

Mediawali news, noida

नोएडा सेक्टर-70 स्थित बैंक्वेट हॉल परिसर में सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे के करीब टेंट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा टेंट व उससे जुड़ा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 70 स्थित बैंक्वेट हॉल के प्रांगण में बने अस्थायी गोदाम से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील टेंट सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंदर घना धुआं भरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त गोदाम के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग में टेंट, कपड़ा, सजावट का सामान और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास की स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती।

लोगों ने मोबाइल पर बनाए वीडियो

आग लगने की इस घटना के दौरान मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। वीडियो में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण आग ने जल्दी विकराल रूप ले लिया। वहीं प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि गोदाम में फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 13

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us