मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा में स्पोर्ट बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश नाबालिग सहित चार पकड़े

Tags:

Mediawali. news, Noida

सेक्टर-39 और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत चार बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से छह चोरी की बाइक और चार अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस अब इनके गैंग और चोरी की अन्य वारदातों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है और दोनों अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चेकिंग के दौरान नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे 

एसीपी फर्स्ट प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाने की पुलिस टीम सेक्टर-37 इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेलर पार्क के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से अवैध चाकू मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है और वे उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने बाइक का नंबर जीपनेट ऐप पर चेक किया तो वह दिल्ली के गाजीपुर मंडी इलाके से चोरी निकली। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने झाड़ियों में छिपाकर रखी चार और चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में बताया। पुलिस ने मौके से कुल पांच बाइक बरामद कर लीं। इनमें स्प्लेंडर, टीवीएस स्पोर्ट और यामाहा जैसी बाइकें शामिल हैं। कुछ बाइकों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। दोनों नाबालिगों ने कबूल किया कि वे नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे।

सेक्टर 58 थाना पुलिस ने दो बदमाश पकड़े

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाने पुलिस की टीम डी-पार्क सेक्टर-62 के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सन्नी और अजय के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के पास से अवैध चाकू बरामद हुए।पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-69 से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चेसिस नंबर के जरिए जांच की तो बाइक थाना फेस-3 में दर्ज चोरी के केस की निकली। आरोपियों ने माना कि वे नोएडा के अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी करते हैं और पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बरामद चाकुओं और बाइकों को सील कर कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios