नोएडा में खड़ी कार नाले में गिरी, खुले नालों पर फिर उठे सवाल

Share your love

Noida news

 सेक्टर-70 में देर रात हुआ हादसा

नोएडा सेक्टर-70 स्थित बसई गांव के पास गुरुवार देर रात एक खड़ी कार अचानक खिसककर सड़क किनारे खुले नाले में गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।

स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर कार को नाले में फंसा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फेज-3 थाना पुलिस ने लोगों की मदद से कार को बाहर निकलवाया।

 खुले नालों पर लोगों का गुस्सा, नोएडा अथॉरिटी पर सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर नोएडा में खुले नालों को लेकर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे खुले नाले किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।

लोगों ने बताया कि सेक्टर-150 में भी कुछ समय पहले एक इंजीनियर कार समेत खुले नाले में गिर गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद नालों को ढकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 स्थानीय लोगों का आरोप: शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक जिम्मेदार विभाग जागता नहीं है।

पुलिस के अनुसार, कार चालक वाहन खड़ा कर पास में सामान लेने गया था, इसी दौरान कार आगे की ओर खिसक गई और सीधे खुले नाले में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us