मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा फ्लिपकार्ट स्टोर से 534 मोबाइल चोरी, दो टेक्नीशियनों पर आरोप

Tags: ,
नोएडा

Mediawali news

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित फ्लिपकार्ट रिपेयर स्टोर में करोड़ों रुपये के मोबाइल गायब करने का दो कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच करीब 69 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के 534 मोबाइल गायब हुए हैं। स्टोर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो कर्मचारी सुनियोजित तरीके से मोबाइल बाहर निकालते हुए कैमरे में कैद हो गए। अभी तक दोनों के खिलाफ 29 मोबाइल निकालते हुए सबूत मिले हैं। वहीं उन पर 534 मोबाइल चोरी करने के आरोप लगाए हैं। मामले में सेक्टर 63 थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ई-कॉर्मस कंपनी फ्लिपकार्ट की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पुलिस ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-63 स्थित नोएडा रिपेयर फैक्ट्री में काम करने वाले आरोपी अनमोल शर्मा और सिद्धांत कुमार रिपेयर टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। कंपनी के अनुसार रूटीन ऑपरेशनल रिव्यू के दौरान कई मोबाइल गायब मिले, जिसके बाद इंटरनल जांच शुरू की गई। दोनों आरोपी मिलकर फैक्ट्री से मोबाइल डिवाइस बाहर निकाल रहे थे। कुल 29 मोबाइल डिवाइस चोरी किए गए, जिनकी CCTV फुटेज भी कंपनी के पास मौजूद है।

आरोप है कि 1 मार्च को 9 मोबाइल, 7 मार्च को 14 मोबाइल और 19 मार्च को 6 मोबाइल डिवाइस चोरी किए गए। आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से मोबाइल डिवाइस को थर्मोकोल पार्टिशन के नीचे खाली बिन में छिपाकर बाहर निकाला। इसके बाद उन बिन को दोबारा सील कर दिया जाता था ताकि सिक्योरिटी जांच में चोरी पकड़ी न जा सके। अब अधिकारी ने पुलिस को बताया कि शुरुआती जांच में 69 लाख 55 हजार 106 रुपये कीमत के कुल 534 मोबाइल की हेराफेरी सामने आई है। कंपनी को शक है कि आरोपी इन सभी मामलों में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios