मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

मोदी और अडानी एक हैं, कंपनी का नाम मोडानी होना चाहिए, गुरुग्राम में राहुल गांधी का बड़ा हमला

Tags:

Mediawali news, noida

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम में आयोजित सद्भाव यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की संस्थाओं पर सरकार का कंट्रोल हो गया है। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव भी “चोरी” किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा और वह सरकार के दबाव में है। राहुल ने कहा कि ED, CBI और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है। अपने भाषण में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अडानी एक हैं, इसलिए कंपनी का नाम अडानी नहीं बल्कि मोडानी होना चाहिए। इस बयान पर सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

अमेरिका समझौतों को लेकर सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए समझौतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिकी डील के जरिए देश के कृषि और इंडस्ट्री सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने दावा किया कि भारत का डेटा भी अमेरिका को दिया जा रहा है और देश की नीतियां बाहरी दबाव में तय हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत को तेल खरीदने के लिए भी अमेरिका की अनुमति लेनी पड़ेगी।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश में बीजेपी को अगर कोई हरा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर लोगों से जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि हर नेता को जनता के बीच जाकर यात्रा करनी चाहिए, तभी लोगों की असली समस्याओं को समझा जा सकता है। सद्भाव यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी के बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं। बीजेपी नेताओं ने भी राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पलटवार शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios