Mediawali news, Noida
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से Sports Authority of India की ASMITA लीग के तहत जिला खेल स्टेडियम, मलकपुर (सूरजपुर) में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत, गौतम बुद्ध नगर द्वारा खेल विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के साथ बैडमिंटन और रस्साकसी जैसी खेल गतिविधियां शामिल रहीं। इसमें अंडर-13 वर्ष, 13–18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में शिरीन, मिसबह और अल्फिजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 13–18 वर्ष वर्ग में अस्मा, आभा और भावना विजेता रहीं, जबकि 18 वर्ष से अधिक वर्ग में मोनिका, आस्था और जानवी ने जीत हासिल की।
200 मीटर दौड़ में संजना, मिजरह, शाहजहां, नयाशा, सोनी, भूमि, मोनिका, मानसी और सुहाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
वहीं 400 मीटर दौड़ में आयशा, इकरा, अस्मीन, श्रेष्ठा, सोनिया, सेजल, मोनिका, ऋतिका और हर्षिता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी महिपाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और खेलों में योगदान देने वाली महिला शिक्षिकाओं और महिला कोचों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और लीग में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर फरमूद अख्तर, दिनेश, अंजुम, सुमित, विजय, बालचंद्र सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community