मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

महाशिवरात्रि को लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

Tags: ,

Kanpur News,

जनपद में महाशिवरात्रि का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः काल से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा और मंदिर परिसरों में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम दिखाई दिया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और जनपदवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।

मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे जनपद में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु उपवास, रुद्राभिषेक तथा रात्रि जागरण के माध्यम से भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios