मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

महंगे सिलेंडर पर सपा का हल्ला बोल, 30 दिन में सुधार नहीं तो बिल्हौर में चक्का जाम

Tags: , ,

Mediawali news, कानपुर/बिल्हौर

देश में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों आपूर्ति संकट को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की सरकार पर तीखा हमला बोला है।शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी कर सबका साथ-सबका विकास’ देश को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बात को झूठा ठहराया है।, वहीं दूसरी ओर आम जनता गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर को लेकर सपाइयों ने निशाना साधते हाय सरकार को निकम्मा ठहराया है।

बिल्हौर सपा की पूर्व रनर प्रत्याशी रचना सिंह गौतम का आरोप है कि बिल्हौर क्षेत्र में महिलाएं बुजुर्ग सुबह चार बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। किसान मजदूरी अपना काम-धंधा छोड़कर लाइनों में खड़े रहकर सुबह से शाम तक एक गैस सिलेंडर लिए खड़े रहते।,किसानों के रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पहले से ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी अब गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। कई बार गैस कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री से मांग की है कि गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर कीमतों पर नियंत्रण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो बिल्हौर में सपाइयों का बड़ा आंदोलन चक्का जाम किया जाएगा।इस दौरान सैकड़ों सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios