मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

मंगेतर के सामने गैंगरेप का आरोपी BJP नेता एनकाउंटर में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

Tags:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे बीजेपी नेता बबलू ठाकुर उर्फ बबलू सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवती अपने मंगेतर के साथ गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बबलू ठाकुर और उसके साथियों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने पहले युवती के मंगेतर को बंधक बनाया और फिर उसके सामने युवती के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगा 

पीड़िता की शिकायत के बाद मामला तूल पकड़ गया था। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई बरती, जिसके बाद विरोध बढ़ा और मामला सुर्खियों में आ गया। बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी बीजेपी नेता बबलू ठाकुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक देर रात चेकिंग के दौरान आरोपी की लोकेशन मिली। जब पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने भागने और फायरिंग करने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बबलू ठाकुर को बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़ा नेता बताया जा रहा है।

घटना के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने आरोपी का फोटो तो जारी किया है लेकिन उसके चेहरे को ब्लर कर दिया है। जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios