मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

लव मैरिज शादी के तीन महीने बाद विवाहिता की मौत, प्रॉपर्टी के लिए हत्या का आरोप

Mediawali news, noida ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव में शादी के महज तीन महीने बाद एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि युवती के नाम करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी थी और उसी को हड़पने के लिए उसकी हत्या की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतका मोनिका नागर अपनी मां के साथ दादरी के म्यू-2 इलाके में किराये पर रहती थी। कुछ समय पहले उसने घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान से कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच इस शादी को लेकर नाराजगी थी, लेकिन बाद में सहमति बन गई थी। बताया जा रहा है कि शादी को अभी करीब तीन महीने ही हुए थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मोनिका और उसके पति अनुज के बीच पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद रहने लगा था। परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार मोनिका पर दबाव बना रहा था। घटना के पहले घर पर किया कॉल मृतका के भाई के मुताबिक 7 मई को मोनिका ने फोन कर बताया था कि उसका पति अनुज और उसके परिवार वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बहन की बात सुनकर परिवार के लोग तुरंत घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि मोनिका की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के नाम करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी थी। उनका कहना है कि इसी प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए ससुराल पक्ष ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। परिवार का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ही मोनिका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने दर्ज किया केस  घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर पति अनुज चौहान और उसके परिवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, परिवार के बयान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios