मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: उल्टी दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा करौरा गांव के पास हुआ, जहां उल्टी दिशा से आ रही एक टाटा ऐस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक रवि अपने दोस्त प्रदीप के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रही टाटा ऐस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही नगराम पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टाटा ऐस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के पिता मुनेश्वर ने बताया कि रवि के परिवार में उसकी पत्नी चांदनी और दो छोटे बच्चे हैं। रवि की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios