मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

किसानों का आरोप मानक से ज्यादा मिट्टी खुदाई हुई, खेतों में भरेगा पानी; विरोध करने पर मारपीट का दावा

Tags:
किसानों का आरोप

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर शिवराजपुर क्षेत्र में रजबहा नहर पटरी से सिल्ट उठान के नाम पर चल रही खुदाई अब विवादों में घिर गई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रखकर जरूरत से ज्यादा गहराई तक मिट्टी निकलवा दी, जिससे रजबहा की पटरी कटने से रजवहे में पानी छोड़े जाने के बाद खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होगा,,क्षेत्र में खनन के बाद राजनितिक गलियारों ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया,बिल्हौर पूर्व सपा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने गांव के ग्रामीणों से मिलकर अवैध खनन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर शासन को चेतावनी दी है,उन्होंने कहा कि किसान वैसे भी भगभीत है आने वाले समय में जब रजवहे में पानी छोड़ा जाएगा तब किसानों के फसलों को यही पानी बर्बाद कर नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खंडे रहने को कहा है।

किसानों का आरोप
किसानों का आरोप

रौतापुर खुर्द गांव के कई किसानों का कहना है कि गांव के पास रजवहे से सिली उठाने के नाम पर अवैध तरीके से हुई खुदाई के कारण उनके खेत जलमग्न होने का डर है नुकसान की आशंका से ग्रामीण मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की।किसानों का आरोप है कि शिकायत सुनते ही ठेकेदार पक्ष भड़क गया। जेसीबी चालक, ट्रैक्टर चालकों अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर किसानों के साथ धक्का-मुक्की मारपीट की गई,पीड़ितों का कहना है कि आरोपितों ने डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बनने से ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में शिकायत की है,मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सभी आरोपों की जांच कराई जा रही है,सही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।सिंचाई विभाग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सील्ड उठाने के नाम पर लड़ाई झगड़े की जानकारी मिली थी, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios