Noida news
शासन के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक खसरा-रूबेला (MR) विशेष टीकाकरण अभियान–2026 संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 01 से कक्षा 05 तक के लगभग 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों के दौरान बच्चों को एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और भविष्य में संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।
सीएमओ ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर विद्यालय में टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क है। साथ ही, विद्यालय प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया है।
यह विशेष अभियान बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और खसरा-रूबेला उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community