मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर में घर-घर चला दस्तक अभियान, स्वास्थ्य टीमों ने किया निरीक्षण

Tags:
कानपुर

Mediawali news, कानपुर
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को कानपुर के विनोबा नगर और शिवकटरा क्षेत्र में सघन दस्तक अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया। अपर निदेशक स्वास्थ्य, कानपुर मंडल डॉ. रेनू जोशी ने दोनों क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे और जागरूकता अभियान की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य टीमों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे का सत्यापन किया गया। लोगों को दस्तक अभियान के तहत शामिल 12 प्रमुख संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी दी गई। विनोबा नगर में कुछ लोगों में खांसी और जुकाम के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी। वहीं, एक घर में रखे कूलर की भी जांच की गई। अधिकारियों ने मच्छरों के लार्वा की जांच करते हुए लोगों को कूलर और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी।

अधिकारियों ने लोगों से आयुष्मान भारत कार्ड और आभा आईडी से जुड़ी जानकारी भी ली। इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए जा रहे जागरूकता पर्चों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को बारिश के मौसम में जलभराव से बचने और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई।

डॉ. रेनू जोशी ने शिवकटरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्रों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और जलभराव वाले स्थानों की सफाई कराई जा रही है। मच्छरों की रोकथाम के लिए लार्वानाशी दवा का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे और नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे भी कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों और कूलर की नियमित सफाई करें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छररोधी क्रीम का इस्तेमाल करें और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। संचारी रोगों से जुड़ी सूचना या सहायता के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 और 9335301096 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004 और 0512-2526005 पर भी सूचना दी जा सकती है।

इंटर कॉलेज के बाहर कूड़े का ढेर, सपा नेता ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios