mediawali news, noida
शुद्ध खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने के निर्देश
आगामी होली पर्व को देखते हुए जनपदवासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने संग्रहित कर रहे हैं, ताकि मिलावटखोरी पर रोक लगाई जा सके।
विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस. के. पांडेय और विशाल कुमार गुप्ता की टीम ने ब्रह्मपुरी, दादरी स्थित कपिल कुमार एंड ब्रदर्स की तेल निर्माण इकाई से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के दो नमूने लिए। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-27 स्थित ब्रजवासी पनीर भंडार से पनीर का एक नमूना और गढ़वाल डेयरी से खोया का एक नमूना संग्रहित किया।
लेबलिंग में गड़बड़ी पर तेल सीज
टीम द्वारा सेक्टर-65 नोएडा के बहलोलपुर स्थित किशनपुरी ट्रेडर्स पर निरीक्षण के दौरान 15 किलोग्राम के पांच टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (फ्यूचर एक्टिव ब्रांड) पाए गए। लेबल पर आवश्यक जानकारी सही ढंग से अंकित न होने के कारण एक नमूना लेकर शेष तेल को सीज कर दिया गया।
कुल पांच नमूने जांच हेतु भेजे गए
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल पांच खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि होली और अन्य त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपदवासियों को मानकों के अनुरूप शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community