मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

होली-रमजान को लेकर प्रशासन सख्त, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश

Tags: , ,
Mediawali news, kanpur

सुरक्षा व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक

कानपुर/बिल्हौर में होली और रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने बैठक कर व्यापक समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी

डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि होली के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए।

होलिका स्थलों पर पुलिस तैनाती अनिवार्य

बिल्हौर एसडीएम संजीव दीक्षित ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिया कि होलिका दहन शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए और त्योहारों के दौरान अव्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न न होने पाए। एसीपी मंजय सिंह ने सभी थानों को सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक होलिका स्थल पर अनिवार्य रूप से एक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

बैठक में नायब तहसीलदार रंजीत यादव, दिव्या कुमारी, अमित कुमार सिंह, दुर्गेश मिश्रा, सुधीर कुमार, जितेंद्र सिंह राजपूत, ईओ अंजनी मिश्रा, अतुल दुबे सहित नगर पालिका और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios