मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

*होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा*

Tags: ,

मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

कानपुर नगर में होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार दिया गया। शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोकभवन से मुख्यमंत्री ने सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसका सजीव प्रसारण बिठूर महोत्सव स्थल पर भी दिखाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम देखा और सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

जनपद में करीब दो लाख लाभार्थी

जनपद कानपुर नगर में वर्तमान में 1,95,567 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एचपीसीएल के 58,208, बीपीसीएल के 41,935 और आईओसीएल के 95,424 उपभोक्ता शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च के बीच एक सिलेंडर रिफिल पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रति सिलेंडर उपभोक्ता मूल्य 868 रुपये निर्धारित है, जिसमें केंद्र सरकार 318 रुपये की सब्सिडी दे रही है, जबकि शेष 550 रुपये की प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी पहल

बिठूर महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर और सब्सिडी चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा से जुड़ी है। स्वच्छ ईंधन के उपयोग से धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आई है और परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

पात्रता और प्रक्रिया

योजना का लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यह सुविधा केवल 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर लागू है। उपभोक्ता रिफिल लेने के चार से पांच दिन के भीतर सब्सिडी की राशि सीधे उसके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios