होली पर सड़क सुरक्षा अभियान, बस चालकों को दिए गए सख्त निर्देश

Share your love

Mediawali news, noida

विशेष सेफ्टी ड्राइव की शुरुआत

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने जनपद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा क्षेत्र) में विशेष होली सेफ्टी अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और उत्साह के बीच सड़क हादसों को रोकना है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालकों को जागरूक किया गया

अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन बस चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि होली के रंग और पानी के कारण दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए वाहन धीमी गति से चलाएं और अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

नशे और ओवरस्पीडिंग पर सख्त चेतावनी

चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं, क्योंकि यह दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ओवरस्पीडिंग से पूरी तरह परहेज करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्पीड कंट्रोल रखने पर जोर दिया गया।

यातायात नियमों का पालन जरूरी

मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग को सख्त मना किया गया। सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, लेन ड्राइविंग और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बसों में ओवरलोडिंग न करने और क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने की हिदायत दी गई।

वाहन जांच पर भी जोर

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार से पहले वाहन की लाइट, ब्रेक और टायर की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us