मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

हल्की बारिश में उफनाई नालियां, दूषित पानी सड़कों पर भरा

Tags:
बारिश से जाम हुई सड़के

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर हल्की बारिश होते ही नगर क्षेत्र में नाले-नालियां उफनाकर सड़कों पर दूषित पानी बहने लगा। जीटी रोड पर जलनिकासी की व्यवस्था होने के बावजूद कई स्थानों पर पानी भरा नजर आया। नालों के ऊपर बने अतिक्रमण के चलते सफाई कार्य प्रभावित होने से जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले रही है।बुधवार दोपहर उमस भरी गर्मी के बाद शुरू हुई हल्की बारिश ने नगर पंचायत शिवराजपुर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। वार्ड नंबर 7 स्थित पोस्ट ऑफिस गली में नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, कई-कई हफ्तों तक नालियों की सफाई नहीं की जाती, जिसके चलते कूड़ा-करकट और पॉलीथिन जमा होकर जलनिकासी को बाधित कर देते हैं। इससे हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नगर पंचायत के लिपिक बाबू अतुल दुबे ने बताया कि मुख्य नाले में जलनिकासी की व्यवस्था सुचारू है, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस बल की सहायता से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios