32वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद काला बच्चा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share your love

 

कानपुर/बिल्हौर,

हिंदुत्व प्रहरी अमर शहीद स्वर्गीय काला बच्चा की 32वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उत्तरी गांव भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके पुत्र एवं वर्तमान बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि काला बच्चा राम मंदिर आंदोलन के दौरान कानपुर क्षेत्र के प्रमुख चेहरों में थे। उन्होंने दावा किया कि 1992 के मुंबई बम धमाकों के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा सुपारी देकर वर्ष 1994 में उनकी हत्या कराई गई।

वक्ताओं ने उनकी शहादत को राष्ट्र और हिंदुत्व के लिए समर्पित बताया। काला बच्चा ने वर्ष 1988 में निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर शुरू किया। बाद में तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। वर्ष 1992 में वे बिल्हौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बने,सभा में ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई, रोहित सोनकर, रूपेश कटियार, अखिलेश अवस्थी, उदय शंकर मिश्रा, अनुराग शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जेपी कटियार, कुश अग्निहोत्री, अविनाश शुक्ला, अजीत सिंह, प्रभाकर अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 124

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us