मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ग्रेटर नोएडा में 270 करोड़ का पानी बिल बकाया, 31 मार्च के बाद हजारों कनेक्शन कटने की तैयारी

Tags: ,

Mediawali news, greater noida

ग्रेटर नोएडा में पानी के बकाया बिल का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक शहर में करीब 51 हजार पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से 29 हजार से ज्यादा कनेक्शनों पर लगभग 270 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया बिल्डर सोसाइटियों पर है, जिन पर करीब 150 करोड़ रुपये का पानी शुल्क बाकी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बकाएदारों को राहत देते हुए 31 मार्च तक मौजूदा दरों पर बिल जमा करने का आखिरी मौका दिया है। यदि तय समय तक भुगतान नहीं किया गया तो एक अप्रैल से बकाया रकम पर नए वित्तीय वर्ष 2026-27 का ब्याज भी जोड़ दिया जाएगा, जिससे भुगतान की राशि और बढ़ जाएगी।

प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया है। निवासियों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं काटे गए हैं। हालांकि अब प्राधिकरण सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है और 31 मार्च के बाद बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा सकते हैं।

बकाया बिल देखने और भुगतान करने की सुविधा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन आवंटियों का केवाईसी अपडेट है, उन्हें बिल की जानकारी एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी भेजी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जलापूर्ति की जिम्मेदारी प्राधिकरण की है, लेकिन समय पर बिल जमा करना आवंटियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बकाएदारों से अपील की है कि 31 मार्च से पहले बिल जमा कर दें, ताकि आगे की सख्ती से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios