एपस्टीन फाइल्स में यूएई की वरिष्ठ राजनयिक का नाम, सैकड़ों ईमेल हुए उजागर

Share your love
दस्तावेजों में हिंद अल-ओवैस की बातचीत का खुलासा

कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नए दस्तावेजों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की वरिष्ठ राजनयिक हिंद अल-ओवैस का नाम सामने आया है। दस्तावेजों के अनुसार, अल-ओवैस और एपस्टीन के बीच 2011 से 2012 के बीच लगभग 469 ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। इन ईमेल्स में सामाजिक मुलाकातों, व्यक्तिगत बातचीत और उनकी छोटी बहन के उल्लेख का जिक्र किया गया है।

हालांकि, दस्तावेजों में अल-ओवैस पर किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य का आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन लगातार संपर्क और बातचीत से उनके संबंधों पर सवाल उठ रहे हैं।

“मेरी बहन मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत” – ईमेल में विवादित टिप्पणी

दस्तावेजों के अनुसार, एक ईमेल में हिंद अल-ओवैस ने एपस्टीन से कहा था कि उनकी छोटी बहन उनसे भी ज्यादा खूबसूरत है और वह चाहती हैं कि वह उनसे मिले। एपस्टीन ने जवाब में पूछा था कि क्या वे दोनों सुबह मिलने आ सकती हैं ताकि उसे उनके साथ अधिक समय मिल सके।

एक अन्य ईमेल में अल-ओवैस ने लिखा था कि वह एपस्टीन से मिलने और अपनी बहन से परिचय कराने को लेकर उत्साहित हैं।

एपस्टीन के घरों में हिडन कैमरों का भी खुलासा

अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में यह भी दावा किया गया है कि एपस्टीन ने अपने घरों में छोटे हिडन कैमरे और ऑटोमेटेड रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कैमरे दीवारों और फॉल्स सीलिंग में छिपाए गए थे, जिससे हाई-प्रोफाइल मेहमानों की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सके।

कोई आपराधिक आरोप नहीं, लेकिन सवाल बरकरार

हिंद अल-ओवैस वर्तमान में यूएई की स्थायी मानवाधिकार समिति (PCHR) की निदेशक हैं और पहले संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। फिलहाल उन पर कोई कानूनी आरोप नहीं है, लेकिन इन खुलासों से एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े हाई-प्रोफाइल संपर्कों पर नई बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us