डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
Tags: डिजिटल अरेस्टसराहनीय कार्य के लिए डीसीपी ने पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
Mediawali news, कानपुर
बिल्हौर,शिवराजपुर पुलिस एवं साइबर क्राइम सेल की कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अशरफ खान, सूरज कुमार, राजन कटियार, राजदीप, भीमरतन कुमार एवं कमल खुद को पुलिस, सीबीआई व अन्य केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने गिरफ्तारी का डर दिखाते थे। इसके बाद “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर पीड़ितों को लंबे समय तक ऑनलाइन रखकर उनसे मोटी रकम ठग ली जाती थी।
जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह पिछले लगभग 3 वर्षों से सक्रिय होकर देशभर के करीब 2500 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की जा चुकी है। ठगी की रकम को ट्रेस से बचाने के लिए फर्जी एवं किराए के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे, बाद में पी2पी ट्रेडिंग के जरिए यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित कर दिया जाता था। इसके लिए 450 से अधिक बैंक खातों का उपयोग किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 10 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक व 12 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी कई शिकायतें दर्ज हैं। थाना प्रभारी शिवराजपुर निरीक्षक अमित कुमार सिंह साथ एसआई सुनील सिजैरिया, रंजीत यादव, राघवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह,धर्मवीर गौतम, हेड कांस्टेबल 4437 नवीन कुमार, कांस्टेबल 3929 पुनीत सिंह व कांस्टेबल 4601 अंकुर कुमारवहीं साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन की टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल रवि सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल संतलाल सिंह व कांस्टेबल विनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
।