मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर विकास कार्यों के लिए सौंपा पत्र

Tags: , ,

Kanpur news

सरदार वल्लभभाई पटेल थीम पार्क की स्थापना की मांग

कानपुर/बिल्हौर। शुक्रवार को बिल्हौर विधायक मोहित सोनकर ‘राहुल बच्चा’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर पत्र सौंपा। विधायक ने अरौल क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल थीम पार्क की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा और युवाओं व नागरिकों में सामाजिक व राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा मिलेगा।

 नानामऊ घाट के पक्के निर्माण का प्रस्ताव

विधायक ने गंगा तट स्थित नानामऊ घाट (अंत्येष्टि स्थल) के पक्के निर्माण की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। खासकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी परेशानी होती है, ऐसे में स्थायी निर्माण जनहित में आवश्यक है।

 शीघ्र कार्रवाई की जताई उम्मीद

मोहित सोनकर ने दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से विकास कार्यों को गति देने की मांग की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios