मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में सम्पूर्ण समाधान दिवस: अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं

Tags:
Mediawali news, kanpur 

कानपुर नगर की तहसील बिल्हौर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस मामलों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios