मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में कोटेदार पर गंभीर आरोप, राशन कम देने और अवैध वसूली की शिकायत

Tags:
Kanpur news
राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप


कानपुर/बिल्हौर के शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के गुरैनी हिंदूपुर गांव निवासी सुबोध यादव ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को पत्र लिखकर गांव के कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत की प्रति उपजिलाधिकारी बिल्हौर को भी भेजी गई है। सुबोध यादव का आरोप है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं। प्रति यूनिट निर्धारित 5 किलो राशन के बजाय कम मात्रा दी जाती है और प्रति राशन कार्ड 50 से 100 रुपये तक अवैध वसूली की जा रही है।

ई-पॉस के बाद पूरा राशन न देने की शिकायत


शिकायत पत्र में कहा गया है कि लाभार्थियों से ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद पूरा राशन नहीं दिया जाता। कई बार मनमानी तरीके से राशन वितरण किया जाता है और तय तिथि पर राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता नहीं है और गरीब उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, जांच की मांग


आरोप है कि यदि कोई उपभोक्ता विरोध करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और अगली बार राशन देने में आनाकानी की जाती है। कुछ पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाने और अपात्रों को लाभ देने की भी आशंका जताई गई है। सुबोध यादव ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और ग्रामीणों को उनका पूरा हक दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios