मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

33 केवी लाइन में फॉल्ट से बिजली संकट, देर रात मरम्मत के बाद बहाल हुई आपूर्ति

Tags:
बिजली संकट

Mediawali news, Kanpur
कानपुर के बिल्हौर-शिवराजपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बार-बार बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से लोग परेशान थे। गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली जाने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार रात समाजवादी पार्टी की पूर्व बिल्हौर प्रत्याशी रचना सिंह गौतम बिजलीघर पहुंचीं और वहां मौजूद एसडीओ सुधीर कुमार तथा जेई विमलेश कुमार दुबे से बिजली समस्या को लेकर बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अपनी शिकायतें लेकर बिजलीघर पहुंचे।

रचना सिंह गौतम ने बताया कि उन्हें लगातार क्षेत्र के लोगों से बिजली ट्रिपिंग और कटौती की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर जेई विमलेश कुमार दुबे ने बताया कि सांभी फीडर की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण यह समस्या हो रही थी। लाइन में सिंगल फेज की दिक्कत होने से लोड बढ़ रहा था, जिससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। बिजली विभाग की टीम ने देर रात तक लाइन की जांच की। काफी तलाश के बाद रात करीब 12 बजे मोहम्मदपुर गांव के पास फॉल्ट का पता चला। इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, पहले लाइन सिंगल फेज पर चल रही थी, जिसे अब डबल फेज कर दिया गया है। इससे ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

फॉल्ट ठीक होने के लगभग एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई। हालांकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios