मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

“भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम में बोले जितिन प्रसाद निवेश और उद्योग सहयोग के नए युग की शुरुआत”

भारत के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद ने रोमानिया के ब्रासोव (Brașov) में आयोजित भारत–रोमानिया बिजनेस फोरम में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ ब्रासोव (CCIBv) द्वारा, भारत के बुखारेस्ट दूतावास और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और रोमानिया के बीच निवेश और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर दोनों देशों के ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग सेवाओं और आईसीटी जैसे क्षेत्रों से कई बड़े उद्योगपति और प्रतिनिधि शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने रोमानियाई कंपनियों को भारत के Make in India और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, “भारत में नवाचार, स्टार्टअप्स और विनिर्माण क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं हैं। रोमानियाई कंपनियां यहां निवेश कर पारस्परिक लाभ कमा सकती हैं।” कार्यक्रम में “भारत में व्यापारिक अवसरों” पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें सरकारी सुधारों, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और राज्य स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहनों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान भारत और रोमानिया की कंपनियों के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर हुए और संयुक्त उपक्रम (Joint Ventures) और तकनीकी साझेदारी पर चर्चा हुई।

ब्रासोव को रोमानिया के आधुनिक औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां पारंपरिक उद्योग और नई तकनीक साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि ब्रासोव की यह भावना भारत के Make in India और Digital India विजन से मेल खाती है, जहां MSMEs और स्टार्टअप्स देश की विकास यात्रा के इंजन हैं। फोरम ने भारत और रोमानिया के बीच सतत विकास, हरित ऊर्जा और हाई-टेक इंडस्ट्री में दीर्घकालिक सहयोग की नई दिशा तय की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios