बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व` में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान 17 फरवरी को पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत की ओर से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं, लेकिन भारत में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट, विदेशी अतिथियों के कार्यक्रम और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 17 फरवरी को प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक के चलते उनका बांग्लादेश दौरा संभव नहीं हो पाया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की उपस्थिति भारत-बांग्लादेश के बीच मजबूत दोस्ती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान के आधार पर भारत बांग्लादेश की नई चुनी हुई सरकार का स्वागत करता है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को भी आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा।
13वें राष्ट्रीय चुनाव में BNP ने 300 में से 212 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिलीं, जबकि अन्य दलों का प्रदर्शन कमजोर रहा। अवामी लीग को चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community