मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद अशोक कुमार रावत का भव्य स्वागत

Tags:
अशोक कुमार रावत

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर भाजपा द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक कुमार रावत के प्रथम आगमन पर मंगलवार को मंधना से लेकर बिल्हौर तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।चौबेपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमिताभ त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत हुआ, वहीं शिवराजपुर में भाजपा कार्यकर्ता मोनू सिंह तोमर तथा शिवली रोड स्थित अनुभव उर्फ मन्नू त्रिवेदी ने दमखम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तरीपुरा में ग्राम प्रधान केसव सिंह चौहान बिल्हौर में जयप्रकाश कटियार के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सांसद अशोक कुमार रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी और सरकार ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर से लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिला अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा, पूर्व विधायक मनोज दिवाकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत कर उत्साह का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios