आईएमएस नोएडा के छात्रों को मिला हेल्थ फेलोशिप
Mediawali news, noida
आईएमएस नोएडा के बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित सिंह रावत एवं बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र अभय श्रीवास्तव को हेल्थ फेलोशिप मिला। दोनो छात्रों को स्मार्टसंस्था की ओर से सेहत सही लाभ कई अभियान में सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से मकनपुर, कनावनी एवं सरफाबाद जैसे गांवों में पोषण, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक जागरूकता में अपनी उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलोशिप दी गयी।
छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों से रूबरू कराते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता भी विकसित करती है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें खुशी है कि हमारे छात्र शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि दोनों ही छात्रों ने कम्युनिटी रेडियो के साथ कार्य करते हुए विभिन्न सामुदायिक जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जन-संपर्क गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी रेडियो कार्यक्रमों के आउटरीच एवं नैरोकास्टिंग कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और कार्यकुशलता के लिए उन्हें फेलोशिप के साथ प्रशंसा प्रमाणपत्र से भी सम्मानित किया गया।
आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रोहित सिंह रावत एवं अभय श्रीवास्तव ने सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से मकनपुर, कनावनी एवं सरफाबाद जैसे गांवों में पोषण, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनका समर्पण और समाज सेवा के प्रति जुनून आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है।