क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होगा आठवां वेतन आयोग? वित्त मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि 8th Pay Commission 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं? इस पर आखिरकार वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आठवें वेतन आयोग (8th CPC) को 1 जनवरी 2026 से लागू करने पर अभी किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है।
क्या 8th CPC 2026 से लागू होगा? वित्त मंत्रालय का जवाब साफ
वित्त मंत्रालय ने कहा कि 8th Pay Commission लागू होने की तारीख सरकार तय करेगी। अभी यह माना जा रहा था कि नए वेतन आयोग का लाभ 2026 से मिल सकता है, लेकिन सरकार ने इन अटकलों को फिलहाल खारिज कर दिया है।
8th Pay Commission का ToR जारी – आयोग ने काम शुरू किया
सरकार ने बताया कि
-
आठवां वेतन आयोग गठित किया जा चुका है,
-
और इसका टर्म ऑफ रेफ्रेंस (8th CPC ToR) वित्त मंत्रालय द्वारा 3 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है।
आयोग अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली खुद तय करेगा, जिससे 8th Pay Commission Report कब आएगी, इसका अनुमान आयोग ही लगाएगा।
कितने कर्मचारियों को मिलेगा 8th CPC से फायदा?
सरकार के अनुसार,
-
50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी,
-
69 लाख पेंशनभोगी
आठवें वेतन आयोग से सीधे प्रभावित होंगे। इनके लिए सैलरी हाइक, पेंशन रिवीजन, ग्रेड पे और भत्तों में बदलाव किए जाने की संभावना है।
सरकार ने यह भी कहा कि सिफारिशें मानने के बाद बजट 2026-27 में इसे लागू करने के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी।
सांसदों ने उठाए 8th Pay Commission पर ये सवाल
संसद में MPs ने पूछा—
-
क्या 8th Pay Commission 1 जनवरी 2026 से लागू होगा?
-
क्या 8th CPC ToR फाइनल हो चुका है?
-
क्या बजट 2026-27 में फंड रखा जाएगा?
-
क्या आयोग कर्मचारियों और राज्यों से सलाह ले रहा है?
-
आयोग की रिपोर्ट कब आएगी?
इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि लागू होने की तारीख पर अभी कोई निर्णय नहीं है और आयोग को अपनी रिपोर्ट देने में लगभग 18 महीने लग सकते हैं।
8th Pay Commission पर काम शुरू, लेकिन लागू होने की तारीख पेंडिंग फिलहाल सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि