25 फरवरी को गौतमबुद्धनगर में रोजगार महोत्सव-2026, 2000+ नौकरियों का सुनहरा मौका
जिले में रोजगार महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 25 फरवरी 2026 को रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, न्यू नोएडा जीटी रोड, दादरी में आयोजित होगा।
सीडीओ ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले का प्रचार तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक सुनिश्चित किया जाए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
100 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, 2000 से ज्यादा रिक्तियां
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां लगभग 2000 से अधिक पदों के साथ भाग लेंगी। इसमें करीब 5000 से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता संभावित है।
कौन कर सकता है आवेदन
रोजगार मेले में 8वीं पास, 10वीं पास, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन पंजीकरण और जरूरी दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थी ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। मेले में बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पंजीकरण पर्ची लाना अनिवार्य होगा। भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
प्रमुख कंपनियों की भागीदारी
सैमसंग, एक्सिस बैंक, एचसीएल, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, वीवो, ओप्पो, रेडिसन ब्लू, क्राउन प्लाजा, डेंसो, लावा, न्यू हॉलैंड सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां रोजगार मेले में शामिल होंगी।
युवाओं से सीडीओ की अपील
सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने युवाओं से समय पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा अवसर है।