मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

20 जून को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी निष्प्रयोज्य चल सम्पत्तियों की नीलामी

Tags:

इच्छुक बोलीदाता निर्धारित समय पर पहुंचकर ले सकते हैं भाग, नियम एवं शर्तों की जानकारी नजारत अनुभाग से उपलब्ध

Mediawali news, कानपुर नगर

अपर जिलाधिकारी (नगर) ने जनसामान्य को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर, कानपुर नगर स्थित नजारत अनुभाग की निष्प्रयोज्य चल सम्पत्तियों की सार्वजनिक नीलामी 20 जून, 2026 को अपराह्न 4:00 बजे कलेक्ट्रेट बैठक हॉल में संपादित की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट नजारत अनुभाग से प्राप्त की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को अपना जीएसटी पंजीकरण संख्या (यदि लागू हो) तथा एक वैध पहचान पत्र की छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी।

नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को जमानत धनराशि के रूप में 5,000 रुपये अग्रिम रूप से नायब नाजिर कैश, कलेक्ट्रेट नजारत अनुभाग, कानपुर नगर में जमा करानी होगी। उच्चतम बोलीदाता को नीलामी धनराशि का आधा भाग तत्काल जमा करना होगा, जबकि शेष धनराशि नीलामी स्वीकृति के एक सप्ताह के भीतर देय वाणिज्य कर एवं अन्य प्रासंगिक करों सहित जमा करनी होगी। पूर्ण धनराशि जमा होने के उपरांत संबंधित चल सम्पत्ति हस्तांतरित की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (नगर) ने बताया कि नीलामी की जाने वाली सम्पत्तियां “जहां हैं और जिस स्थिति में हैं” के आधार पर प्रदान की जाएंगी। अतः इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग लेने से पूर्व संबंधित सामग्री का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले पात्र बोलीदाता के पक्ष में नीलामी पूर्ण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios