18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 92,444 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Share your love

Kanpur news 

कानपुर/माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० प्रयागराज आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को एचबीटीयू विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन में बैठक हुई। जिसमें परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण की सुदृढ़ व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की सुविधा तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 92,444 परीक्षार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनपद में हाईस्कूल के 46,430 एवं इंटरमीडिएट के 46,014 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे

परीक्षा जनपद के 124 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें 07 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय तथा 44 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 124 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 124 केंद्र व्यवस्थापक एवं 124 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने कहा कि सचल दल की सुरक्षा लिए पुलिस बल मिलेगा

रंजीत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट कानपुर नगर ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई एवं संरक्षण तथा सचल दल की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अवांछित गतिविधि पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को समन्वित टीम के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व वर्षों में आई समस्याओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी समाधान पर जोर दिया तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए परीक्षा की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार राय का प्रधानाचार्यों को निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सन्तोष कुमार राय ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों से सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में सभी जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारी तथा सचल दल प्रभारी उपस्थित रहे।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us