यीडा में निवेश करने वाली दो कंपनियों को सीएम ने आवंटन पत्र सौंपे

यीडा में निवेश करने वाली दो कंपनियों को सीएम ने आवंटन पत्र सौंपे

-लखनऊ में हुआ कार्यक्रम, 5800 करोड़ रुपये का निवेश और दस हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना 

Share your love

Mediawali news,Noida

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में यमुना अथॉरिटी एरिया में निवेश करने वाली कंपनियों को भूखंड आवंटन पत्र दिए। इन आवंटनों के जरिए करीब 5800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और लगभग दस हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आवंटन पत्र प्राप्त करने वाली प्रमुख कंपनियों में सीईएससी ग्रीन पावर लिमटेडऔर इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।आवंटन पाने वाली कंपनियों में इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 25 एकड़ भूमि दी गई है। कंपनी यहां 1146 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और लगभग 500 लोगों को रोजगार देगी। वहीं सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां कंपनी 3805 करोड़ रुपये का निवेश कर करीब पांच हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निवेश उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के विजन को नई मजबूती देंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जीडीपी में उत्तर प्रदेश का योगदान 9.1 प्रतिशत यानी 30.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे राज्य देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित हो रहा है और यह क्षेत्रीय विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि इन्वेस्ट यूपी की सिफारिश पर यमुना प्राधिकरण ने एफडीआई और फॉर्च्यून-500 कंपनियों को औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि यीडा में जीबीसी 5.0 के तहत निर्धारित 30 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 136 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से 30,885 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 45,907 लोगों को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह और एसीईओ शैलेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us