सपा नोएडा महानगर ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
सपा कैंप कार्यालय में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने भारत रत्न, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर शिक्षाविद् और स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट सेक्टर-53 में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
राष्ट्र निर्माण में मौलाना आज़ाद के योगदान को किया याद
डॉ. आश्रय गुप्ता ने मौलाना आज़ाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने शिक्षा, समानता और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा पर उनके विचारों को बताया मार्गदर्शक
महासचिव विकास यादव और टीटू यादव ने कहा कि मौलाना आज़ाद की धर्मनिरपेक्ष सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता देश के वैचारिक ढांचे को मजबूत करती है। वहीं महकार तंवर और गौरव कुमार यादव ने बताया कि मौलाना आज़ाद का निधन 22 फरवरी 1958 को हुआ था और वे एक दूरदर्शी राजनेता, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की मासिक बैठक भी आयोजित
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विकास यादव, महकार तंवर, टीटू यादव, गौरव कुमार यादव, फूल सिंह यादव, लोकेश यादव, हरपाल सिंह, राणा मुखर्जी, शादाब खान, सतवीर यादव, बिल्लू सैफी, राम सहेली, अरविंद चौहान, वीर बहादुर, नीर अवाना, विनोद, निरोगी सिंह, रोहित कुमार, मानसिड, कृपा शंकर यादव, कृष्ण कुमार कमल, ओमपाल सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, विश्वास, मनोज सिंह, महेश कुमार, अजय कुमार और सिकंदर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।