मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

BMW स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट कर रही युवती ने मारी दूसरी बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल

Tags: , ,

युवक के पेट में लगे 33 टांके, दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज

नोएडा। सेक्टर-18 अंडरपास के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से BMW स्पोर्ट्स बाइक चला रही एक युवती ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक, उसकी बहन और एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात महिला बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार स्टंट के दौरान हुआ हादसा

सेक्टर-17 निवासी विकास कुमार ने बताया कि 17 फरवरी शाम करीब 4 बजे उनका भतीजा सौरभ अपनी बहन ऋतु और उसकी गोद में बैठे बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सेक्टर-18 अंडरपास के पास तेज रफ्तार में आ रही युवती की स्पोर्ट्स बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों दूर जाकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

निजी अस्पताल में इलाज महंगा पड़ने पर एम्स रेफर

हादसे के बाद परिजन घायलों को सेक्टर-27 के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सौरभ के पेट का ऑपरेशन करने और करीब 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर परिवार युवक को दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पेट में 32-33 टांके लगाए। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है।

आरोपी युवती मौके से फरार

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि युवती स्टंट कर रही थी और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। टक्कर में युवती को भी चोट आई, लेकिन वह मौके से फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios