पत्नी से बात करना पड़ा महंगा, युवक की चाकू मारकर हत्या

Share your love
अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

नोएडा सेक्टर-86 याकूबपुर में एक सनसनीखेज वारदात में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी से बात करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फेज-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीलीभीत निवासी सोनू अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-87 याकूबपुर में किराए के मकान में रहता था। उसके बगल वाले कमरे में गोलू नाम का युवक रहता था, जो ई-रिक्शा चलाता था। गोलू अक्सर सोनू की पत्नी से बातचीत करता था, जिससे सोनू को शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए थे।

शुक्रवार को सोनू ने अपनी पत्नी और गोलू को बात करते देखा तो वह आग बबूला हो गया। उसने घर जाकर चाकू उठाया और गोलू के पेट में कई वार कर दिए। गंभीर हालत में गोलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे सेक्टर-86 इलाके की एक कंपनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना चाकू और जैकेट बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us