मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

ओखला बर्ड सेंचुरी में पानी भरते ही फिर लौट आई रौनक

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में आखिरकार फिर से रौनक लौट आई है। लगभग एक महीने बाद सिंचाई विभाग ने सेंचुरी में पानी छोड़ा है। पानी आने के बाद अब यहां कई प्रवासी पक्षी नजर आने लगे हैं, जिससे यह इलाका फिर से चहक उठा है।पिछले कुछ समय से सेंचुरी में पानी की कमी हो गई थी। इसकी वजह से यहां आने वाले पक्षी वापस लौट जाते थे, और पर्यटकों की संख्या भी कम हो गई थी। डीएफओ रजनिकांत मित्तल ने बताया कि पानी की कमी को लेकर कई बार सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था, लेकिन लंबे समय तक पानी नहीं छोड़ा गया। अब जाकर विभाग ने पानी छोड़ा है, जिससे तालाबों और झीलों में जलस्तर बढ़ गया है। जैसे ही पानी आया, वैसे ही कई तरह के प्रवासी पक्षी सेंचुरी में दिखने लगे। इन पक्षियों में साइबेरिया और अन्य ठंडे इलाकों से आने वाली प्रजातियां शामिल हैं, जो हर साल सर्दियों के मौसम में भारत आती हैं। पक्षियों की वापसी से सेंचुरी में एक बार फिर चहल-पहल बढ़ गई है। पानी आने के बाद अब विजिटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग परिवार और बच्चों के साथ सेंचुरी घूमने आ रहे हैं और प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देखने का आनंद ले रहे हैं। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि लोग प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर सेंचुरी में लगातार पर्याप्त पानी बना रहा, तो आने वाले दिनों में और भी पक्षी यहां दिखाई देंगे। इससे ओखला बर्ड सेंचुरी फिर से अपने पुराने रूप में लौट सकेगी और यह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए प्रकृति से जुड़ने का एक सुंदर स्थल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios