मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Noida स्कूलों के सामने ट्रैफिक पुलिस लागू करेगी वन लेन प्लान

Tags: , ,
noida

Mediawali news, Noida

Noida में स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब जिले के स्कूलों के बाहर सड़क पर बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी नहीं होंगी। ट्रैफिक पुलिस ने नई वन लेन योजना तैयार की है, जिसके तहत स्कूलों के सामने सिर्फ एक तय लेन में ही बच्चों को लेने आने वाले अभिभावकों की गाड़ियां खड़ी होंगी। इससे सड़क पर ट्रैफिक सुचारु रहेगा और रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली और स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर नये सत्र से इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

noida
Noida

दरअसल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई बड़े स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय भारी भीड़ लग जाती है। बच्चों को लेने आने वाले परिजन सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े कर देते हैं। कई जगहों पर गाड़ियां दूसरी और तीसरी लाइन तक लग जाती हैं। इससे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक रेंगने लगता है और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जिले के ऐसे स्कूलों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जहां छुट्टी के समय सबसे ज्यादा जाम लगता है। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम स्कूलों के सामने वाली सड़क, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक मूवमेंट का सर्वे करेगी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की मदद से सड़क की एक लेन सिर्फ अभिभावकों के वाहनों के लिए तय की जाएगी। इसी लेन में गाड़ियां लाइन से खड़ी होंगी, जबकि बाकी सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

Noida: तय लेन के बाहर खड़ी होने पर होगी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई स्कूलों के बाहर परिजन नियम तोड़कर सड़क पर कहीं भी वाहन रोक देते हैं, जिससे रोजाना अव्यवस्था पैदा होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्कूलों के बाहर ट्रैफिक ज्यादा व्यवस्थित रहेगा। वहीं किसी स्कूल के बाहर तय लेन के अलावा सड़क पर वाहन खड़े मिले तो कार्रवाई भी की जा सकती है। जल्द ही इस योजना को चरणबद्ध तरीके से जिले के प्रमुख स्कूलों के बाहर लागू किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया 

प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने बताया कि इस व्यवस्था से स्कूलों के सामने जाम से निजात मिलेगी, अभिभावक और बच्चों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि बीच में 19 मई से छुट्टियों होनी वाली है, इन्हीं दिनों में ट्रैफिक की टीम प्लान को तैयार कर पूरी तरह लागू करेगी। जिससे स्कूलों को सामने जाम से निजात मिलेगा।

https://mediawali.com/national/apex-athena-society/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios